फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले साल जलभराव से जूझा शहर, इस बार 26 पंपों से समाधान की तैयारी

Thu, 25 Jun 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp17- झज्जर। किसान ने खेत में लगाया पानी के लिए पंप। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में बरसात के मौसम को लेकर सिंचाई विभाग तैयारी में जुट गया है। जलभराव से निपटने के लिए 26 स्थानों पर पंप लगाए जाएंगे। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पिछले साल हुए जलभराव से सबक लेते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी। अभी कुछ कार्यों को पूरा किया जा चुका है। वहीं शेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग की तरफ से 150 से 200 अस्थाई पंपों के संचालन के लिए बिजली निगम में आवेदन किया है ताकि बरसात अधिक होने पर बरसाती पानी को पंपों के माध्यम से ड्रेनों में डाला जा सके।
विज्ञापन

पिछले साल किसानों के अलावा ग्रामीणों को भी बरसाती पानी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार विभाग का प्रयास है कि किसानों और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।


इंसेट
इन गांवों में लगाए जाएंगे पंप
जिले के अधिकतर गांवों को पिछले साल बरसाती पानी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं, इस बार सिंचाई विभाग कुछ गांवों को चिह्नित किया है। इसमें अकेहडी मदनपुर, दूबलधन, एमपी माजरा, आसौदा, मांडोठी, सुबाना, ढाकला, न्यौला, कासनी, बिठला और मुडाहेडा गांव शामिल हैं।


इंसेट
पिछले साल इन गांवों को हुई थी परेशानी
पिछले साल बरसात पानी के कारण जिले के गांव छुडानी, कलोई, गौरिया, साल्हावास, ढाकला, बिठला, कासनी, दुबलधन, माजरा, मातन आदि गांवों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस कारण किसानों की कई एकड़ फसल खराब हो गई थी।
विज्ञापन



वर्जन
जिले में बरसात के मौसम से पहले पंप लगाने की तैयारी की जा रही है जिससे कि किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा 150 से 200 अस्थाई पंपों के लिए बिजली निगम में आवेदन किया गया है। जिले में 26 स्थानों पर नए पंप लगाए जाएंगे। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।-सतीश कुमार जनावा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें