फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने बाजारों व मार्गों से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 30 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 66 : नप टीम के रेलवे रोड पर पहुंचने के बाद गलियों में सामान लेकर पहुंचे फड़ी दुकानदार। संव
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद व यातायात पुलिस ने मिलकर शहर के व्यस्तम बाजार रेलवे रोड, पुराने बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। टीम ने रेलवे रोड पर तीन दुकानदारों के चालान काटे, वहीं पुराने बस स्टैंड के पास 2 चालान किए गए। सभी से जुर्माना भी वसूला। अतिक्रमण हटाओ टीम में यातायात पुलिस से निरीक्षक विकास कुमार, नगर परिषद से सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा व 20 कर्मचारी शामिल रहे। स्टेशन के नीचे मेट्रो कर्मियों के साथ मिलकर यहां से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर 2 से साढ़े 4 बजे तक रेलवे रोड व दिल्ली-रोहतक रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने रेलवे रोड, बस स्टैंड व दिल्ली-रोहतक रोड से अतिक्रमण हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि अगर फिर से अतिक्रमण किया तो न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। नगर परिषद इस कार्रवाई पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया, मगर नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।

बता दें कि शहर में अतिक्रमण की समस्या वाहन चालकों व राहगीरों के लिए आफत बनी हुई है। इसके चलते जहां सड़कों पर जाम की समस्या गहराई रहती है वहीं राहगीरों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई करते हुए टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखे। ऐसा करने पर न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें