फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को किया सम्मानित

विज्ञापन
30jjrp03- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में बच्चों को सम्मानित करते अति​थ
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं व 11वीं कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। प्राचार्य वेदप्रकाश, एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, सोमबीर व अभिभावकगण सभी ने मिलकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। कक्षा छठी में हर्ष, उदित व मयंक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा सातवीं में कार्तिकेय, नैना व साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं में भावना, हिमांशी व रितिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा नौवीं में यशस्वी, करीमा, व तमन्ना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वी आर्ट में तनु, निशा व मोहित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वीं साइंस में मोहित, अभय सिंह व प्रियांशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वीं कॉमर्स में प्रीति ने प्रथम व प्रवीण कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें