फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा ने किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
30jjrp04- गांव में पहुंचे जागरूकता रथ को देखने पहुंचे लोग। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
झज्जर। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा शुक्रवार को बरहाणा, भापडोदा, खरहर, दहकौरा और लोहारहेडी गांव पहुंची। यात्रा ने विद्यार्थियों, ग्राम पंचायतों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं को भी बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया। लोगों ने रथ यात्रा को खूब सराहा और कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह की रथ यात्रा को देखा है।
विज्ञापन

सरपंचों, पंचायत सदस्यों, अध्यापकों ने बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला सुनीता ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा से लोगों में बाल विवाह रोकथाम हेतु समझ और बढ़ेगी। मौके पर खरहर गांव की सरपंच पिंकी, पूनम डागर, कविता, रानी देवी, मीना कुमारी, रिशीपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें