फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम ने की समाधान शिविर की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में शिकायतों की स्थिति को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। वीसी के दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि अब तक जिला में कुल 5,450 शिकायतें समाधान शिविरों में दर्ज हुई हैं।
इनमें से ज्यादातर का समाधान कर दिया गया है। केवल 131 शिकायत पेंडिंग है जिनका संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही शासन प्रशासन की प्राथमिकता होती है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ आईएएस अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें