09jjrp03- उपायुक्त को पौधा देकर सम्मानित करते एपीसीपीएल पावर प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
साल्हावास। झाड़ली गांव में स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप काईबोरता ने शुक्रवार को उपायुक्त स्वप्निल रवींद्र पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य चर्चा के विषयों में एपीसीपीएल की नेगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) सतत विकास कार्यक्रम और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में कंपनी का योगदान शामिल थे। दिलीप काईबोरता का कहना है कि जिला प्राधिकारी के साथ घनिष्ठ सहयोग और सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे औद्योगिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्रों में स्थायी सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित हो सके।