-फोटो 85 : नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते भाजपा नेता जसबीर सै
बहादुरगढ़। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में नवनियुक्त नितिन नबीन (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) से समर्थकों के साथ मुलाकात की। जसबीर सैनी ने कहा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जमीनी स्तर पर कार्य करें।नितिन नबीन स्वयं जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी निस्वार्थ सेवा व संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आग्रह किया कि हरियाणा प्रदेश में भी ऐसे कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए ताकि प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिल सके। इस मौके पर रोहित, सुभाष शर्मा, सत्यवान चेयरमैन, संजय चौहान, लोकेश टुटेजा, पुनीत प्रधान, आजाद बाल्मीकि, सचिन राठी आदि उपस्थित रहे।