06jjrp17- वार्ड में गली का निरीक्षण करते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-नप
झज्जर। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने सोमवार को खराब एवं कच्ची गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार को वार्ड नंबर-एक, दो और 15 का दौरा किया। उन्होंने नप कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द गलियों का निर्माण किया जाए। इसके अलावा जिनकी हालत खराब हो चुकी हैं, उनको ठीक करने का काम किया। इस अवसर पर पार्षद जय सिंह, पार्षद जयपाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, लोकेश जेई, अतुल जेई मौजूद रहे।