फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 68 लाख से होगा सिद्दीपुर से मुंढेला सड़क का निर्माण

Mon, 06 Oct 2025 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद अन्य। विज्ञप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिद्दीपुर से दिल्ली के मुंढेला गांव तक 68 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा पहले ही बन चुका था और अब दिल्ली सीमा तक का शेष भाग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ दिल्ली सीमा से सटा हुआ है और भाजपा सरकार बनने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों की सभी सड़कों का विकास कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जून ने कहा कि उनके लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र की अधिकांश टूटी सड़क बनाई जा चुकी हैं। जो रोड शेष हैं वो जनवरी तक बनाई जाएंगी।
विधायक ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में लगने वाली सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से निर्माण कार्य पर नजर बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें