13jjrp08- बेरी में विद्यार्थियों को किताबें वितरित करते चेयरमैन बिल्लू पहलवान। स्रोत-नपा
- फोटो : अमर उजाला
बेरी। मेन बाजार में स्थित सरकारी लाइब्रेरी में नगर पालिका के चेयरमैन व कादयान खाप के प्रधान बिल्लू पहलवान ने लाइब्रेरी में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को किताबें भेंट कीं। बिल्लू पहलवान ने पुस्तकें ज्ञान का सबसे सशक्त माध्यम हैं और युवा पीढ़ी को डिजिटल साधनों के साथ-साथ पुस्तकों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अध्ययन करने की प्रेरणा दी। कक्षा 12 की छात्रा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऐसी पुस्तकें बहुत सहायक सिद्ध होंगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राजबीर राठी, आशु शर्मा, पार्षद सुरेश, पूर्व पार्षद विजय कौशिक, राजू जागड़ा, प्रदीप, विकास मौजूद रहे।