बेरी। बेरी-कलानौर मार्ग पर शराब फैक्टरी के पास कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो संतुलन बिगड़ने से सड़क के साथ गड्डों में पलट गया। हादसे के बाद सभी घायलों को बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जिला चरखी दादरी के बौंदकला गांव निवासी महिला मुन्नी 45 पत्नी वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी घायलों को प्राथामिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार चरखी दादरी जिले के बौंदकला गांव निवासी एक ही परिवार के 16 लोग गांव माड़ौठी में अपनी रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए गए हुए थे। जब वह शोक जताने के बाद वापस अपने गांव बौंदकलां में जा रहे थे। जब वह बेरी-कलानौर मार्ग पर शराब फैक्ट्री के पास पहुंचे तो ऑटो को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के साथ गड्ढों में पलट गया। ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई, बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेरी के नागरिक अस्पताल में प्राथामिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
हादसे में ये हुए घायल
बौंदकलां निवासी बिजेंद्र (42) पुत्र धर्मपाल, काली (55)पत्नी श्यामलाल, भावना (5) पुत्री शेर सिंह, प्रमोद (28) पुत्र रामभज, अशुमन (6) पुत्र सोमबीर, नीलम (29) पत्नी संजीत, लक्षमी (48) पत्नी शेर सिंह, श्यामलाल(55) पुत्र मांगेराम, राजन(48) पत्नी कृष्ण, साधना (6)पुत्री अनिल, प्रीति (2) पुत्र संजय, संजू (21) पत्नी रघुबीर, नवीन(6) पुत्र सोनू, मीनाक्षी (35) पत्नी सोनू घायल हो गए। सभी घायलों का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। घायलों में अशुमन और बिजेंद्र की गंभीर हालत बताई जा रही है।
हादसे में एक महिला की मौत हो गई, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनको चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक महिला के लड़के के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- राकेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, बेेरी।