फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में 15 से शुरू होगा मतदाता सूचियों के सत्यापन का अभियान

Sun, 24 May 2026 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp01- लघु सचिवालय में एसआईआर को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते हुए डीसी वर्
विज्ञापन
एसआईआर के संबंध में जानकारी के लिए कॉल सेंटर 1950 पर करें फोन
विज्ञापन

फोटो-1
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तीसरे चरण के तहत हरियाणा में आगामी 15 जून से 22 सितंबर तक मतदाताओं के विवरणों का विशेष सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। डीसी वर्षा खांगवाल एसआईआर को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।
उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 807 बीएलओ की तैनाती की जा चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि 5 जून से 14 जून के बीच जिले के सभी बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) पर जिला प्रशासन बेहद गंभीरता से काम कर रहा है। जिले में ऐसे 194 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। इनमें से 77 केंद्रों को समायोजित कर लिया गया है जबकि 82 नए मतदान केंद्र बनाने का एक व्यापक प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे आगामी 14 जुलाई तक चुनाव मुख्यालय, चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा।
इन नए प्रस्तावों में बेरी विधानसभा क्षेत्र से 16, झज्जर से 26, बादली से 17 और बहादुरगढ़ से 23 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला की जनता की सुविधा और जागरूकता के लिए भी विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कॉल सेंटर 1950 वर्तमान में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक काम कर रहा है। इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जल्द ही सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मल्टीपल लाइनों के साथ सक्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें