फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की छत पर चढ़ा सांड़, छत टूट कर नीचे गिरा

विज्ञापन
सिलानी गेट के पास दुकानों की छत पर चढ़ा सांड। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सिलानी गेट पर शहीद राव तुलाराम चौक के साथ लगती दुकानों की छत पर सीढ़ियों के माध्यम से एक बेसहारा सांड़ छत पर चढ़ गया। जब लोगों ने देखा तो सांड़ छत पर चक्कर लगा रहा था और वह नीचे उतरने का भी सीढ़ियों के माध्यम से प्रयास कर रहा था। लेकिन नीचे नहीं उतर पाया। जिसकी वजह से आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही दुकान की छत पुरानी होने के कारण सांड़ के वजन से टूट गई, जिससे सांड़ नीचे गिर गया। दुकान काफी पुरानी होने के कारण खाली पड़ी थी। नीचे गिरते ही सांड़ उठकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले भी छत पर चढ़ा था सांड़
कोसली रोड पर दुकानों की सीढ़ियों का गेट नहीं था और वहां घूम रहा एक सांड़ 22 जुलाई की रात के समय छत पर चढ़ गया था। जब लोग सुबह नींद से उठे तो उन्होंने सांड़ छत पर खड़ा देखा तो आसपास के लोगों को उन्होंने जानकारी दी। जिसके बाद काफी संख्या में लोग वहां पर एकत्रित हो गए और उन्होंने श्री गोकुलधाम गोशाला पशु चिकित्सालय की टीम बुलाकर सांड़ को बेहोश बेहोशी का इंजेक्शन लगवाया और क्रेन के माध्यम से उसे नीचे उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें