-फोटो 55 : कार्यक्रम में विधायक की पत्नी सुनीता जून का सम्मान करती हुई संस्थान की पदाधिकारी। स्
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून की पत्नी सुनीता जून ने सेक्टर-13 स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ब्रह्माकुमारियों ने सुनीता जून का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सुनीता जून ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान समाज को सत्य, धर्म और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ी बहनें और भाई शिव बाबा की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे समाज को नई दिशा और नई सोच मिल रही है। सुनीता ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सेवा, साधना और संस्कार निर्माण के कार्य निश्चित रूप से प्रशंसनीय हैं और आने वाली पीढिय़ों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।