फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन का रिश्ता पवित्र ईश्वरीय बंधन : डॉ. इंद्रेश

Fri, 03 Apr 2026 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp12- जटेला धाम में डॉ. इंद्रेश का सम्मान करते महंत राजेंद्र दास व अन्य। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बेरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता पवित्र ईश्वरीय बंधन है और जटेला धाम जैसी तपोभूमि समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देती है।
विज्ञापन

वह वीरवार को स्वामी नितानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम आश्रम माजरा में पूर्णिमा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। इसकी अध्यक्षता पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने की। डॉ. इंद्रेश ने कहा कि हमें गुस्सा, गाली और नफरत का त्याग कर आपसी प्रेम, देश सेवा और एकता की भावना को अपनाना चाहिए।
उन्होंने 18 से 30 जून तक आयोजित होने वाली प्रथम सिंधू महाकुंभ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि हरि बिन मन मैला है, इसलिए राम नाम का स्मरण ही जीवन को सार्थक बनाता है।
विज्ञापन

वहीं हिमालय परिवार के प्रांत महामंत्री सतप्रकाश गौतम ने बताया कि सिंधू महाकुंभ यात्रा की कुल फीस 30 हजार रुपये है जिसमें हरियाणा सरकार 20 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने प्रत्येक जिले से अधिकाधिक लोगों से यात्रा में भाग लेने की अपील की।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं व्यापार कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि महाकुंभ का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इस अवसर पर प्रो. यशवीर सिंह, डॉ. मनमोहन शर्मा, डॉ. लक्ष्मी नारायण कौशिक, पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, एससी आयोग के उपाध्यक्ष विजेंद्र बडगुज्जर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें