फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेतों में बने कोठड़े में फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बाईपास पर बने नए बस स्टैंड के पास खेतों के एक कोठड़े में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। मानसिक परेशानी से तंग व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि असल पुष्टि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 39 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है। मंजीत लाइनपार का रहने वाला था। वह दिल्ली में नौकरी करता था। बताते हैं कि बीते दो-तीन दिन से वह लापता था। उसका फोन भी बंद आ रहा था। इधर दूसरी तरफ, शुक्रवार की शाम बस स्टैंड के निकट खेतों में बने एक कमरे में व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना पाकर सेक्टर-9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पहचान के प्रयास किए। शव की शिनाख्त मंजीत के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। मंजीत दो बच्चों का पिता था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें