बहादुरगढ़। गांव लडरावण के रजबाहे में राजेश (21) का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। राजेश गांव लडरावण का रहने वाला था। आशंका जताई जा रही है कि पांव फिसलने या अन्य किसी कारण से वह रजबाहे में गिरा और निकल नहीं सका। जब तक किसी की नजर पड़ती देर हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस ने घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की है।