फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपे

Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
29jjrp17- झज्जर। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए पुलिस। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। गांव कुतानी में एक मछली फार्म पर काम करने वाले दो युवकों की होद में काम करते समय मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार को दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया था। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। मृतकों की पहचान निपुण राभा पुत्र सालमौनी राभा निवासी पैदलदोबा (रावा), उप तहसील टिकरीकिला जिला वेस्ट गैरो हिल्स, मेघालय और सुमन राय पुत्र राजन राय निवासी दार्का कचारिपारा पीटी-1, गोलपाडा असम के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार गांव कुतानी में श्यामलाल नामक व्यक्ति ने अपने खेत में करीब पांच एकड़ में 6 पोंड मछली पालने के लिए बना रखे हैं। रविवार की शाम को निपुण राभा और सुमन राय होद में काम करने के लिए गए थे। जब टैंक से पानी निकालने के लिए मोटर चलाई गई तो वहां पर दोनों अचानक साथ में बनी होद में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में उनको होद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। वहीं मंगलवार को मृतक सुमन राय के पिता राजन राय के के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिए।
दुलीना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रीना ने बताया कि कुतानी गांव में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हुई थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया था। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को उनके बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन



परिजनों को बचाते नजर आए लोग
मंगलवार को नागरिक अस्पताल के शव गृह में दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान मृतकों के परिजन पुलिस की कार्रवाई और शव के पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। मीडिया ने इस दौरान मृतकों के परिजनों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों से मीडिया को नहीं मिलने दिया और मीडिया से दूरी बनाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें