15jjrp28- पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पदभा
झज्जर। भाजपा संगठन को अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष मिला है। निश्चित रूप से नितिन नवीन संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के बल पर पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व कार्यों को प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई गति देंगे।
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनको बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कही। धनखड़ ने कहा कि भाजपा संगठन को अभी तक का सबसे युवा नेतृत्व मिला है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा ही ऐसा साहसिक निर्णय ले सकता है।
उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एबीवीपी, भाजपा युवा मोर्चा, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निभाया है। पार्टी को नितिन नवीन के रूप में युवा और उर्जावान नेतृत्व मिला है। धनखड़ ने कहा कि निश्चित रूप से युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।