फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड की मार, कोहरे की दीवार...ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया

विज्ञापन
फोटो-61: बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड पर घने कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार सुबह कोहरे से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा गया और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने बताया कि सुबह के समय चलने वाली अधिकांश ट्रेनों के समय में देरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल
ये ट्रेनें पहुंची लेट

ट्रेन निर्धारित समय वास्तविक समय देरी
पंजाब मेल 3:45 5:46 2:01

अवध–आसाम एक्सप्रेस 5:48 7:56 2:08

रोहतक–तिलक ब्रिज 7:00 7:44 0:44

जींद–दिल्ली सवारी 7:51 8:57 1:06

जाखल–दिल्ली सवारी 8:05 9:31 1:26

हिसार–दिल्ली सवारी 8:30 9:45 1:15

छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 4:51 13:34 8:43

कालिंदी एक्सप्रेस 6:30 11:11 4:41

शरबत डाबला एक्सप्रेस 7:44 12:56 5:12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें