फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो नंबर गेट की बायोमेट्रिक मशीन स्लो, एक नंबर गेट पर लगी किसानों की लाइन

विज्ञापन
06jjrp18- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। अनाज मंडी में सोमवार को गेट नंबर-दो पर मशीन के स्लो होने के चलते किसानों की बायोमेट्रिक होने में परेशानी आ रही है। इसके चलते गेट नंबर-दो के किसान ट्रैक्टर की फोटो कराए जाने के बाद गेट नंबर-एक पर बायोमेट्रिक करा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में गेहूं व सरसाें की आवक जारी है। कुछ किसानों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। झज्जर अनाज मंडी में गेट नंबर-दो पर बायोमेट्रिक मशीन स्लो होने के चलते गेट नंबर-एक पर किसानों की लंबी लाइनें लगने लगी हैं।
झज्जर अनाज मंडी में पहुंचे किसान सुरेंद्र व भीम सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अनाज मंडी झज्जर में अपनी गेहूं की फसल लेकर गेट नंबर-दो पर पहुंचे थे। इस दौरान कर्मचारियों की तरफ से उनके ट्रैक्टर की फोटो तो ले ली गई लेकिन मशीन में कुछ खराबी होने के चलते बायोमेट्रिक नहीं हो सकी।
विज्ञापन




डबल ट्रॉली लेकर आ रहे किसान
जिले की अनाज मंडियों में किसान तेजी से अपनी फसल को लेकर पहुंच रहे है ताकि जल्द से जल्द फसल की खरीद शुरू हो सके। इस दौरान कई किसान अपने ट्रैक्टर के साथ दो-दो ट्रॉलियों को एक साथ जोड़कर मंडियों में आ रहे हैं।


मंडी में उठान हुआ शुरू
झज्जर अनाज मंडी में खरीदी गई गेहूं की फसल का उठान शुरू हो गया है। हैफेड ने झज्जर अनाज मंडी में खरीदी गई फसल का उठान शुरू कर दिया है। वहीं सोमवार की शाम को मंडी में उठान का काम शुरू किया गया।


सोमवार को वेयर हाउस ने खरीदी फसल
झज्जर अनाज मंडी में सोमवार को वेयर हाउस एजेंसी ने गेहूं की फसल खरीदी। इस दौरान अलग-अलग आढ़तियों से करीबन 292 किसानों की गेहूं की फसल एजेंसी की तरफ से खरीद की गई।


इन किसानों के कटे गेट पास
झज्जर अनाज मंडी में सोमवार को 1092 किसानों के गेट पास काटे गए, जिनसे 64720 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई। वहीं, सोमवार को कोई भी सरसाें की फसल लेकर झज्जर मंडी में नहीं पहुंचा। इसके अलावा अब तक झज्जर अनाज मंडी में 3482 किसानों के गेट पास काटे गए है, जिनसे 206658 क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है।


वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अब तक 3,482 किसानों के गेट पास काटे गए है जिनसे 2.66 लाख क्विंटल गेहूं के फसल की आवक हुई है। वहीं अब तक झज्जर अनाज मंडी में हैफेड ने 28743.5 क्विंटल गेहूं की फसल खरीदी है।

रणदीप, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी झज्जर

06jjrp18- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद

06jjrp18- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बायोमैट्रिक के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें