फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ष 2026 में बादली बस अड्डा मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
27jjrp14- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले को वर्ष 2026 में रोडवेज को बादली में बस अड्डा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रेलवे विभाग की तरफ से मदार एक्सप्रेस चलाने और टिकट आरक्षण केंद्र को चालू किए जाने के साथ सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गांव बादली में बस अड्डा के कार्य को पूरा किए जाने की उम्मीद है जिससे यात्रियों को बस अड्डा के काउंटर से बस मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को बस अड्डा में बैठने की सुविधा भी मिलेगी। फिलहाल यात्रियों को बस अड्डा के बाहर से ही बसों में बैठना पड़ रहा है।
रेलवे विभाग की तरफ से वर्ष 2026 में मदार एक्सप्रेस रेल का संचालन और टिकट आरक्षण केंद्र को शुरू किया जा सकता है। फिलहाल टिकट आरक्षण के लिए लोगों को दूसरे रेलवे स्टेशनाें पर जाना पड़ता है। इसके अलावा झज्जर, डीघल और माछरौली रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



दादरी और फर्रुखनगर रेल लाइन का काम शुरू होने की उम्मीद
वर्ष 2026 में झज्जर से दादरी और झज्जर से फर्रुखनगर तक रेल लाइन का काम शुरू किए जाने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिमी रेलवे ने उत्तर रेलवे को झज्जर से दादरी तक रेल लाइन को लेकर नक्शा भेजा गया है।


रोडवेज विभाग को 30 नई बसें मिली
वर्ष 2025 में रोडवेज विभाग को जिले में दो चरणों में रोडवेज की 30 नई बीएस-6 बसें मिली हैं। पहले चरण में 19 रोडवेज बसें आई थी जिसमें से 11 बसें झज्जर डिपो व 8 बसें बहादुरगढ़ सब डिपो से संचालित की गई। इसके बाद दूसरे चरण में 11 बसें आई जिसमें से 6 बसों को झज्जर डिपो व पांच बसों को बहादुरगढ़ बस डिपो से संचालित किया गया है।
इस वर्ष 15 पुरानी बीएस-4 रोडवेज बसों को हिसार व फतेहाबाद में भेजा गया। फिलहाल जिले में रोडवेज विभाग के पास कुल 209 बसें है। इसमें झज्जर डिपो रोडवेज विभाग की 110 बसें और किलोमीटर स्कीम की 17 बसें शामिल है। वहीं, बहादुरगढ़ सब डिपों में रोडवेज विभाग की 61 बसें और किलोमीटर स्कीम की 14 बसें शामिल है। सात बसें चालक प्रशिक्षण की हैं।


खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस व रेल का संचालन
वर्ष 2025 में रोडवेज विभाग की तरफ से एक जुलाई से रोहतक के सामान्य बस अड्डा से झज्जर डिपो की रोडवेज बस का खाटू श्याम के लिए संचालन किया गया। इसके अलावा रेलवे विभाग की तरफ से खाटू श्याम के लिए रेल चलाई गई। रोडवेज विभाग की तरफ से सोनीपत, रोहतक, कुलाना, पलड़ा, कोसली, नवादा सहित अन्य ग्रामीणों रूटों पर बसों का संचालन किया गया।


बस पास मान्य नहीं करने पर कहासुनी
वर्ष 2025 में निजी बसों में बस पास मान्य नहीं करने पर कॉलेजों के विद्यार्थियाें और बस कंडक्टर के बीच कहासुनी हुई। निजी बस कंडक्टराें के साथ टिकट नहीं देने को लेकर भी कहासुनी है। इसके बाद विद्यार्थियाें की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई जिसके बाद यातायात पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने वाले निजी बसों के चालान किए।


स्कूल व निजी बस के साथ रोडवेज बस की टक्कर
वर्ष 2025 में कालियावास गांव के पास एक रोडवेज बस की स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई जिसमें स्कूल बस में बैठी एक छात्रा की मौत हो गई। इसके अलावा गांव बिरधाना में रोडवेज बस और प्राइवेट बस की टक्कर हुई थी जिसमें कई यात्री घायल हुए थे।


वर्जन
वर्ष 2026 में रोडवेज विभाग को बादली बस अड्डा मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2025 में रोडवेज विभाग में 30 नई बीएस-6 बसें शामिल हुई हैं और पुरानी बीएस-4 रोडवेज बसों अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। जिले के अलग-अलग ग्रामीण रूटों पर भी रोडवेज बसों का संचालन किया गया है।
संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर

27jjrp14- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें