फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 करोड़ से संवरेगी बहादुरगढ़ की 17 सड़कों की सूरत

Wed, 03 Jul 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
मांडोठी गांव में सड़क पर बने गड्ढे और उनमें भरा पानी।
विज्ञापन
््र
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में बदहाल सड़कों की सूरत जल्द ही सुधरेगी। बहादुरगढ़ की 17 सड़कों का 28 करोड़ रुपये से पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर लग चुका है। जल्द ही वर्क ऑर्डर मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्व विधायक कौशिक ने बताया कि उन्होंने बहादुरगढ़ में बदहाल सड़कों के संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी कराया था और उन्हें बनवाए जाने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ की 17 सड़कों के नवीनीकरण कार्य करवाने को लेकर मंजूरी दी है। कौशिक ने बताया कि 27 करोड़ 87 लाख 48 हजार रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व मार्केटिंग बोर्ड की ओर से सड़कें बनाई जानी है। इनमें से पीडब्ल्यूडी की ओर से 13 सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य होगा। इन पर 26 करोड़ 65 लाख 35 हजार रुपये खर्च होंगे। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 4 सड़कों कीम मरम्मत व नवीनीकरणकार्य किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 1 करोड़ 22 लाख 13 हजार रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों का होगा निर्माण
बहादुरगढ़ में आसौदा से दहकोरा रोड को 4 करोड़ 42 लाख से, जाखौदा से आसौदा रोड 1 करोड़ 67 लाख से, आसौदा टोडराण गांव में माता मंदिर तक 1 करोड़ 61 लाख से, आसौदा रेलवे स्टेशन रोड 1 करोड़ 21 लाख से, कसार से नूना माजरा गांव तक 1 करोड़ 98 लाख 39 हजार से, बामडोली से मुकुंदपुर तक 90 लाख से, बराही गांव से कुलासी गांव तक सवा चार करोड़ से, आसौदा से कुलासी गांव तक 4 करोड़ 31 लाख 44 हजार से, मांडोठी गांव में एप्रोच रोड़ का 69 लाख से, झज्जर रोड पर टाटा वर्कशॉप से एचएल सिटी तक 36 लाख से, जौनती एप्रोच रोड 45 लाख से, सौलधा से सिद्दीपुर गांव तक 2 करोड़ 15 लाख 45 हजार से, एनएच 10 से टांडाहेड़ी गांव तक 2 करोड़ 87 लाख से सड़कों का निर्माण होगा। यह कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। वहीं मार्केटिंग बोर्ड की ओर से लडरावण से किढ़ौली गांव तक 47 लाख 50 हजार से, सौलधा से सिद्दीपुर गांव तक 77 लाख 20 हजार से, बराही से बामड़ोली गांव तक 93 लाख से, बराही से कुलासी गांव तक 1 करोड़ 22 लाख से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें