फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर लगाए गए आरोप निराधार

Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 67: बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचाीत करते हुए भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर लगाये गए आरोपों को निराधार बताते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने हिमाचल पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सबसे सामने आ सके। शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पर एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बिल्कुल निराधार हैं।
विज्ञापन

बड़ौली अच्छे संघ सेवक हैं और 1988 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्ष से राजनीति शुरू की थी। उनका उनसे 30 वर्षों से संबंध रहा है। प्रदेश में लोगों का जो माहौल भाजपा के पक्ष में रहा वह प्रदेशाध्यक्ष की मेहनत और निष्ठापूर्वक काम करने की बदौलत रहा। यह घटना करीब डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है, इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। यह राजनीति का हिस्सा है। भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि यह बहुत बड़ा षडयंत्र है। मोहनलाल बड़ौली की लोकप्रियता को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से यह षडयंत्र रचा गया है। इस अवसर पर जिला मंत्री नरेश भारद्वाज, जिला प्रवक्ता भीम सिंह प्रणामी, नरेश रोहिल्ला, शहरी मंडल अध्यक्ष ऋर्षि भारद्वाज, श्रीराम खटोड, कर्मबीर शर्मा, हरिमोहन धाकरे, पंकज गर्ग, मुकेश शर्मा, सोनू मान, अजय समेत कई अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें