फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जिलों में सबसे ज्यादा प्रदूषित बहादुरगढ़, एक्यूआई पहुंचा 416 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हवा में घुल रहे धुएं के कारण प्रदेश में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मंगलवार को बहादुरगढ़ की वायु गुणवत्ता सबसे अधिक खराब रही। यहां पर एक्यूआई 416 तक पहुंच गया। इसके आसपास के छह जिलों की वायु गुणवत्ता भी खतरनाक स्तर से ऊपर है। इसका प्रमुख कारण पराली जलाना और त्योहारों पर आतिशबाजी को बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में एक्यूआई का स्तर 450 से ऊपर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के एक्यूआई पर नजर डालें तो मंगलवार को पीएम 2.5 दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर 411 रहा। इसका न्यूनतम स्तर 363, अधिकतम 472 और औसत 411 दर्ज किया गया। यह खतरनाक स्तर पर है। झज्जर के आसपास के जिलों रोहतक में एक्यूआई 347, सोनीपत में 390, पानीपत में 330, गुरुग्राम में 399, फरीदाबाद में 406 पर पहुंच गया है। इन सभी जिलों में झज्जर-बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 416 दर्ज किया गया। दिल्ली में एक्यूआई 434 पर रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 2 और 3 नवंबर को एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले छह दिन तक यहीं स्थिति बनी रह सकती है। मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा से चलीं। इनकी गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। उन्होंने कहा कि हवा की गति धीमी होने, पराली जलाने और त्योहारों पर हुई आतिशबाजी के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें