झज्जर। शहर के स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से बने पार्क और स्मारक को तोड़े जाने के मामले में नगर परिषद के एक अधिकारी पर गाज गिर गई है और झज्जर नगरपरिषद के ईओ अरूण नांदल को निलंबित किया गया है। इस पूरे प्रकरण में जिन भी अधिकारियों की मिलीभगत सामने आएगी उन सभी पर कार्रवाई प्रशासन की ओर से जाएगी।
गौरतलब है पिछले दिनों झज्जर के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा पार्क को कस्टोडियन की जमीन बताकर और अदालती आदेश का हवाला देकर तोड़ दिया गया था। उसके बाद से ही शहर के लोगों व सामाजिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त था।
सभी संगठन व शहरवासी जमीन पर पुराना स्वरूप बहाल कराना चाहते हैं। प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से दबाव बनाने के लिए डीसी के पास ज्ञापन देने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे डीसी भी मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई अमल में लाई गई।