फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो सड़क दुर्घटना लक्ष्य तय करे प्रशासन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सड़क हादसों को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार करते हुए ठोस व प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जीरो सड़क दुर्घटना का होना चाहिए।
विज्ञापन

डीसी ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में डीटीओ और सचिव क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण अंकित कुमार चौकसे ने बताया कि जिले में 41 स्थान ऐसे हैं जहां पर सड़क दुर्घटना हुई है और 33 स्थान दुर्घटना संभावित चिह्नित किए गए हैं।
डीसी ने कहा कि मुख्य सड़कों का सुरक्षा ऑडिट कराकर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि योजनाबद्घ तरीके से जरूरी उपाय किए जा सकें। इसके अतिरिक्त अगले 15 दिनों में 41 स्थानों, जहां पर सड़क दुर्घटना हुई है और 33 स्थान जो सड़क दुर्घटना संंभावित माने गए हैं। इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में किसी भी नागरिक की असामायिक मौत सभी के लिए पीड़ादायक होती है। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम है। धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम होती है। यातायात नियमों की अनुपालना करवाने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
सड़काें पर रोड मार्किंग, कैट्स आई, रिफ्लेक्टर, साइनबोर्ड और चेतावनी संकेतक होने चाहिए। उन्होंने कहा कोहरे के मौसम से पहले भी निर्देश दिए गए थे। सभी मुख्य सड़कों पर लाइटिंग और सेफ्टी डिवाइस की व्यवस्था पूरी हो जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ओवरस्पीड, मोबाइल फोन का प्रयोग, ड्रंकन ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग न करने जैसे नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि जुर्माने के साथ-साथ चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना भी जरूरी है। एडीसी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा प्रशासन के लिए शीर्ष प्राथमिकता है। फील्ड विजिट, स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान, दुर्घटना संभावित स्थानों पर त्वरित सुधार और सख्त प्रवर्तन के जरिए हादसों को न्यूनतम स्तर तक लाने की ठोस योजना बनाते हुए कार्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें