फोटो-61: एसीपी डॉ प्रदीप खत्री को ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड से सम्मानित करते हुए आयोजक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च की ओर से इंडिया हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बहादुरगढ़ के एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री को ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. खत्री इससे पहले राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं।
वहीं कालीरमन फाउंडेशन की ओर से उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड सम्राट अशोक के न्याय, करुणा और साहस के आदर्शों से प्रेरित एक प्रतिष्ठित सम्मान है।
एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री पुलिस सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान व कुश्ती कोच भी रह चुके हैं और देश के लिए कई पदक जीत चुके हैं।