फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी की जाए : डॉ. राजश्री सिंह

विज्ञापन
20jjrp05- पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबो​धित करती पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। स्रोत-पुलि - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कॉन्फ्रेंस हॉल में थाना प्रबंधकों और क्राइम यूनिट अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण और आमजन की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिन मामलों में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनमें तेजी लाते हुए आरोपियों को जल्द ट्रेस किया जाए। पिछले 5 से 10 वर्षों से चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
स्नैचिंग, लूट, चोरी और खेतों में होने वाली वारदातों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। उन्होंने सभी पुलिस नाकों को दुरुस्त कर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। साइबर क्राइम मामलों में तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की हिदायत दी गई। नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छोटे स्तर पर नशा बेचने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।
विज्ञापन


बैठक में डीसीपी जसलीन कौर, मयंक मिश्रा और अमित दहिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें