फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 5.8 एमएम बारिश से गिरा तापमान, फसलों को नुकसान की आशंका

विज्ञापन
फोटो 98: वीरवार शाम को हुई बारिश। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। कुल 6 डिग्री को गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 100 प्रतिशत बनी रही।
विज्ञापन

हालांकि, बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह फसल झुक गई है जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसान मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को भी बारिश की संभावना बनी हुई है जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला लंबे समय तक जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें