फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में 2 डिग्री लुढ़का तापमान, ठंडक बढ़ी

Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : बहादुरगढ़ में बुधवार को निकली धूप और टहलते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में ठंडक का असर बढ़ गया है। सुबह और देर शाम ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। खासतौर पर सुबह के समय हल्की ठंड के साथ नमी बनी रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं और बाजारों में भी ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ रही है। प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। सुबह 8 बजे एक्यूआई 309 और शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एक्यूआई 303 लाल रंग में दर्ज हुआ। मौसम में आए इस बदलाव का असर दैनिक गतिविधियों पर भी पड़ा।
सुबह टहलने निकलने वाले लोगों और बच्चों की संख्या में कमी आई है। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप से लोगों को राहत मिल रही है लेकिन सायं होते ही ठंड़क बढ़नी शुरू हो जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में रात के तापमान में और कमी आ सकती है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना बनी रहेगी। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें