फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान पहुंचा 9 डिग्री, इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Mon, 11 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र मेंं रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह और ज्यादा ठंड बढ़ेगी। दोपहर धूप निकलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि हवाओं की गति 6 से 14 किलोमीटर रहने से ठंडक बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि 11 से 15 दिसंबर के बीच तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम भी एक से दो डिग्री गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें