फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में 27.8 एमएम बारिश से छह डिग्री गिरा तापमान, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
-फोटो 81 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर भरा बारिश का पानी और गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में वीरवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। कुल 27.8 एमएम बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बारिश के बावजूद वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से निचली कॉलोनियों, सेक्टर-6 और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह आसमान बादलों से ढका रहा और बारिश हुई। करीब 10 बजे हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल छा गए। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई और लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी तेज बारिश की संभावना है।
बारिश के बाद भी 220 रहा एक्यूआई
बारिश के बावजूद शहर की हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। सुबह सात बजे एक्यूआई 208 दर्ज किया गया था, जो दोपहर बाद तीन बजे बढ़कर 220 पर पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में बनी रही। ऐसे में बारिश के बाद भी लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

निचली कॉलोनियों और मेट्रो स्टेशन के नीचे भरा पानी
बारिश के बाद झील मोहल्ला, बागवाला मोहल्ला, छोटूराम नगर, रेलवे रोड, बाजार क्षेत्र, मांडोठी, महाबीर पार्क, बराही फाटक और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए व बी सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। सेक्टर-6 की सड़कों और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे भी पानी जमा हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण सड़कों पर पानी जमा रहा। ऐसे में दोबारा बारिश होने पर जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।
फोटो कैप्शन
फोटो 81 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर जमा बारिश के पानी से गुजरता वाहन। संवाद
फोटो 82 : पुराना बराही रोड पर बारिश के बीच अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
फोटो 83 : बारिश के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाती महिलाएं। संवाद

-फोटो 81 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर भरा बारिश का पानी और गुजरता वाहन। संवाद

-फोटो 81 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर भरा बारिश का पानी और गुजरता वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें