फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम ने सात विकेट से जीता मैच

Wed, 18 Feb 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में टेलीफंडन फ्रेंडली टीम के खिलाड़ी भारत सिंधवानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ स्थित गुलिया क्रिकेट ग्राउंड में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 40.3 ओवरों में 170 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में यशवर्धन राठी ने 89 गेंदों में आठ चौकों व दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में अग्रिम शर्मा ने पांच विकेट व राहुल ने चार विकेट हासिल किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम ने 24.2 ओवरोंं में तीन विकेट पर 171 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
इस दौरान बल्लेबाजी में भारत सिंधवानी ने 70 गेंदों में 15 चौकों व छह छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में देवेश यादव ने तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के खिलाड़ी भारत सिंधवानी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, टेलीफंकन फ्रेंडली की टीम के खिलाड़ी अग्रिम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें