फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा में वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, बड़ा भाई घायल

Wed, 15 Jul 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : सड़क दुर्घटना में घायल पंकज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गांव जसौरखेड़ी के पास मंगलवार देर शाम एक बेकाबू वाहन ने पैदल घर लौट रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। आसौदा थाना पुलिस ने पीड़ित मां के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव जसौरखेड़ी निवासी 14 वर्षीय लक्की के रूप में हुई है। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। बड़ा भाई 16 वर्षीय पंकज बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार शाम दोनों भाई गांव आसौदा स्थित अखाड़े में कुश्ती की प्रैक्टिस करने गए थे। देर शाम करीब आठ बजे दोनों पैदल अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने लक्की को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज के मुंह, हाथ, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब सालभर पहले ही अभ्यास शुरू किया था। पिता गांव में ही खेती बाड़ी करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें