संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10वीं कक्षा में पढने वाली एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शनिवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर नियमानुसार कार्रवाई की है।
बता दें कि शुक्रवार की शाम लाइनपार क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि अस्पताल से उन्हें सूचना मिली थी कि एक संभावित जहरीला पदार्थ का सेवन कर एक किशोरी दाखिल हुई है। वे मौके पर पहुंचे तो किशोरी की मौत हो चुकी थी। मृतक किशोरी के माता-पिता का बयान लिया गया तो उन्होंने बताया कि कई दिन से उसे खांसी थी। गलती से उसने दवा के धोखे में कोई संभावित जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।