फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी, छह घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
झज्जर का पावर हाउस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण शहर के करीब आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे प्रभावित रही। धमाके के साथ पावर हाउस में बिजली आपूर्ति के लिए फीडर पर लगाई गई सीटी फट गई। इसकी वजह से लोगों को बिजली की समस्या से दो-चार होना पड़ा। सोमवार की बिजली गुल होने के कारण सुबह के लोगों को बिजली से होने वाले काम काज पूरी तरह प्रभावित हो गए थे। वहीं पेयजल आपूर्ति शाम के समय प्रभावित रही। सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे से तकरीबन आधे शहर की बिजली गुल थी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने रोहतक से टीम को बुलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घटे में पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। उसके बाद रात करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद भी मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने से अनेक बार अघोषित कट लगने का दौर जारी रहा। पावर हाउस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जब स्थिति पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों के काबू से बाहर हो गई तो उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पावर हाउस में मरम्मत का कार्य शुरू किया। रात करीब 9 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद शाम के समय भी बिजली की लाइनों को ठीक करने के लिए कभी किसी फीडर पर तो कभी किसी फीडर पर परमिट लेने के कारण बिजली के कट लगते रहे।
यहां रही बिजली आपूर्ति प्रभावित
शहर के सिलानी गेट, यादव धर्मशाला क्षेत्र, रहणिया कॉलोनी, छावनी मोहल्ला, तीन मर्ति क्षेत्र, रेवाड़ी रोड क्षेत्र आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

गुरुग्राम रोड 132 केवी के पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। इसे ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। पावर हाउस में मरम्मत के चलते काफी समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन

- संदीप जैन, एसई, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें