फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी और सोनीपत की टीम अगले दौर में

विज्ञापन
फोटो 74: गोल के लिए&nbsp;जोर&nbsp;लगाती महिला ​खिलाड़ी। <br>
विज्ञापन
बादली । डाबोदा गांव स्थित फुटबाल खेल मैदान में राज्यस्तरीय वूमन फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन झज्जर, गुरूग्राम, भिवानी और सोनीपत ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में स्थान बनाया। प्रतियोगिता में हरियाणा से विभिन्न जिलों की कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में में गुरुग्राम ने फरीदाबाद को 2-0 से हराया जबकि झज्जर ने पानीपत पर 2 गोल दागकर मैच अपने पक्ष में किया। पानीपत की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका। एक अन्य मुकाबले में भिवानी ने महेंद्रगढ़ 3-0 से हराकर अगले दौर में स्थान बनाया। सोनीपत ने यमुनानगर को हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसीपी डाॅ. प्रणव कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अशोक गुलिया सचिव झज्जर, ओम तंवर महेंद्रगढ़, मंदीप तंवर, नरेश मलिक सोनीपत, संदीप दलाल हिसार, सुमित पानीपत, जोगिंदर जींद, पदम दलाल, राजू दलाल, प्रदीप कोच, अरविन्द दलाल, मुकेश दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें