फोटो 71: गोल के लिए पसीना बहाते महिला खिलाड़ी।
बादली। हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन की ओर से डाबोदा में चार दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर फुटबाॅल चैंपियनशिप (महिला) के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। गुरुग्राम, भिवानी, हिसार और रोहतक के बीच सोमवार को सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे।
रविवार को हिसार ने राई को 7-0 से हराया। गुरुग्राम ने रेवाड़ी को हराया। तीसरे मैच में भिवानी की टीम ने सोनीपत को 2-0 से हराया। आखिरी मुकाबले में रोहतक ने जींद को हराया। फुटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि विजेता टीमों को पुरस्कार देने और होसला बढ़ाने के लिए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू और पूर्व पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल पहुंचेंगे। इस अवसर पर अशोक गुलिया झज्जर, ओम तंवर महेंद्रगढ़, सुमित पानीपत, संदीप हिसार, मंदीप तंवर, प्रदीप कोच व अन्य माैजूद रहे।