झज्जर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुम्बाहेड़ी में हिंदी सप्ताह/पखवाड़ा के अंतर्गत साहित्यकार और पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त के व्यक्तित्व और कृतित्व को लेकर प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में कोमल, महिमा और साक्षी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जतिन, अभिमन्यु व तन्नू की टीम दूसरे और ज्योति, रानी व कोमल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नौवीं कक्षा की ज्योति ने प्रथम, दसवीं कक्षा की महिमा ने द्वितीय व ग्यारहवीं कक्षा की खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में छठी कक्षा की तनिषा ने प्रथम व आठवीं कक्षा की चेतना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हिंदी अध्यापक सत्यवान सत्य, प्राथमिक शिक्षक अशोक कुमार ढोरिया, संस्कृत प्रवक्ता मैनपाल, हिंदी प्रवक्ता मंजू यादव, कंप्यूटर टीचर रवीना, हिमांशु और अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।