फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जय, तमन्ना और अन्नु की टीम प्रथम

Thu, 13 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ सदस्यों के सा​थ। स्रोत-कॉले
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के गणित विभाग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने किया। इयमें गणित प्राध्यापक शमशेर क्विज मास्टर रहे। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया और सात दौर में बीजगणित, संख्यात्मक सिद्धांत तथा गणितज्ञों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बीएससी प्रथम वर्ष के जय, बीएससी गणित ऑनर्स द्वितीय वर्ष की तमन्ना और बीएससी तृतीय वर्ष की अन्नु की टीम पहले स्थान पर रही। बीएससी गणित ऑनर्स प्रथम वर्ष की समीक्षा, बीएससी गणित ऑनर्स द्वितीय वर्ष के महेश और बीएससी तृतीय वर्ष की भूमिका की टीम दूसरे स्थान पर रही। बीए प्रथम वर्ष की ऋतु, बीएससी गणित ऑनर्स द्वितीय वर्ष के साहिल कुमार और बीएससी तृतीय वर्ष की हिना की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान, डॉ. जय भगवान, डॉ. नरेंद्र, सुरेंद्र, डॉ. जीनम और डॉ. चिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें