बहादुरगढ़। ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस संंबंध में 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। मृतक की शिनाख्त करीब 45 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र पेशे से शिक्षक थे। शनिवार की सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। जब रेलवे ट्रैक क्रास करने लगे तो किसी गाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास ग्रामीणों से पूछताछ की तो शिनाख्त हो गई। इसके बाद परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी। जांच अधिकारी नरेश कुमारी का कहना है कि फिलहाल घटना को संयोग मानकर कार्रवाई की गई है। संवाद