फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की समस्याओं से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को कराया रूबरू

Sat, 03 Feb 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सैनी को समस्याओं से अवगत कराते ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से मुलाकात कर उन्हें आमजन की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

सैनी ने अधिकारियों के बारे में उन्हें बताया और कहा कि अधिकारी नौकरी करने की बजाय ठेकेदारी कर रहे हैं। सबसे बुरा हाल जन स्वास्थ्य विभाग का है। जहां अधिकारी खुद सीवर, पानी की ठेकेदारी कर रहे, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही। नगर परिषद अधिकारिओं द्वारा एनडीसी, नक्शा व नए भवन निर्माण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। यहां कुछ अधिकारी जान बूझकर सरकार की छवि खराब करने में लगे हैं। इसलिए इन पर अंकुश लगाना आवश्यक है। जनवरी माह के दूसरी हफ्ते में ज्वेलर्स शॉप पर हुई लूटपाट के आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें