फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों व मेंटर्स को किया प्रशिक्षित

Sun, 11 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp02- पीएमश्री कन्या स्कूल में प्र​शिक्षण के समापन पर प्रमाण पत्रों के साथ प्राथमिक ​शिक्षक - फोटो : जलकल
विज्ञापन
झज्जर। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड झज्जर में प्राथमिक शिक्षकों के लिए सोमवार से चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। दो-दो बैच में चलने वाले प्रशिक्षण में झज्जर के अलावा अन्य खंडों व जिलों से आए 400 से अधिक शिक्षकों और मेंटर्स को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों को रेमेडियल शिक्षण पर कार्य करने की रूपरेखा के विषय में बताया गया, जिसका आधार विभाग की तरफ से किया गया असेसमेंट है। इसमें हिंदी तथा गणित विषय के निपुण लक्ष्यों के अनुसार छात्रों की प्रगति को ट्रैक करना, दक्षता आधारित शिक्षण कार्य की रूपरेखा, रणनीतियां और रेमेडियल ट्रैकर के प्रयोग से संबंधित सभी कार्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ साझा किए गए।
साथ ही एक सत्र फरवरी में आने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन के तहत होने वाले आकलन एफएलएस पर भी लिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका रेखा बाल्यान, स्मृति बाला, ज्योति, विभा, राकेश, एवं संजय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें