-फोटो 53 : वार्ड वासियों के साथ चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-5 के शंकर गार्डन की गली नंबर-2 में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्डवासियों ने चेयरपर्सन सरोज राठी के समक्ष ताऊ देवीलाल धर्मशाला के रेनोवेशन जीर्णोद्धार की मांग की। इस पर उन्होंने प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से नगर परिषद के जेई को तुरंत एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने भरोसा दिलाया कि धर्मशाला का रेनोवेशन जल्द ही किया जाएगा।वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने कहा कि वार्ड-5 में लंबे समय से धर्मशाला के रेनोवेशन की मांग उठ रही थी जिसे अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
पार्षद ज्योति शर्मा ने कहा कि वे हमेशा वार्ड की समस्याओं को नगर परिषद तक पहुंचाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि कर्मवीर शर्मा, रणबीर, रामचंद्र, अनिल वर्मा, रिशाल सिंह, कपिल, श्रीभगवान, श्रीनिवास गोयल आदि मौजूद रहे।