-फोटो 86 : माडर्न स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान। स्रोत
बहादुरगढ़। मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्ट्स संकाय में तासु ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में रिया ने 94.6 प्रतिशत अंक और सोनाक्षी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कॉमर्स संकाय में महक ने 87.4 प्रतिशत और श्रुति ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद्यालय के निदेशक राकेश कोच, प्राचार्य मोना सिक्का व स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राकेश कोच ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हुआ है। संवाद
-फोटो 86 : माडर्न स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का किया गया सम्मान। स्रोत