-फोटो 85 : माउंट व्यू स्कूल के विद्यार्थियों को मिठाई खिलाते अध्यापक। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 के नजदीक स्थित माउंट व्यू हाई स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। भाविष्य शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। अकुल रस्तोगी ने 93 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा मुस्कान ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र छिल्लर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। निदेशक देवेंद्र लाठर ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद