18jjrp14- साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टॉफ के साथ।
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में शुक्रवार को अंग्रेजी विभाग में प्राचार्य डॉ. अनीता रानी के निर्देशन में अंग्रेजी परिचय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. अमरदीप ने बताया कि परिचय देते समय आत्मविश्वास, वाणी में मधुरता एवं विचारों में निरंतर प्रवाह बनाए रखना अति आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में डॉ. अमरदीप, डॉ. सवीन तथा डॉ. रीना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अनीता रानी ने बताया कि द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नीतू एवं विकास ने सांझा द्वितीय तथा पूजा और रविंद्र गौतम ने सांझा तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद