बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. तराना नेगी की अध्यक्षता में कॉमर्स सोसाइटी द्वारा अंत कक्षीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में तन्नु और पायल की टीम ने प्रथम स्थान, प्रियंका और पिंकी की टीम ने द्वितीय स्थान व दीक्षा और रीतिका की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता व डॉॅ. सुमित नरवाल, डॉ. सिल्की जैन, डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा आयोजित करवाई गई। संवाद