फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की 400 पार की रणनीति तैयार : धनखड़

Sun, 18 Feb 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मिशन 2024 में बड़ी सफलता के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भागीदारी करने उपरांत यह बात बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले सुबह पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और शाम को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से हुआ। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। देश की जनता भी मोदी जी के साथ है और भाजपा को लोक सभा चुनाव में बड़ा जनादेश देने का मन बना चुकी है। भाजपा संगठन जनभावनाओं के अनुरूप 400 पार की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई और अब देश की जनता भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए को मिलाकर 400 से ज्यादा सीटें देने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें